
पुरुष मानसिक स्वास्थ्य: चुनौतियाँ, मिथक और आधुनिक दृष्टिकोण
Order now for delivery in 6 to 7 days
Out of stock
Premium Quality
Fast Shipping
Best Price
Description
पुरुष मानसिक स्वास्थ्य—यह एक ऐसा विषय है, जो आज भी समाज की बातचीत में अक्सर अनुपस्थित रहता है। जब एक पुरुष चुपचाप भीतर से टूट रहा होता है, तब भी उसके चेहरे पर एक सामान्य मुस्कान, एक मजबूत मुखौटा और एक उत्तरदायित्वपूर्ण आभा बनी रहती है। यह पुस्तक उन्हीं अदृश्य घावों, मौन पीड़ाओं और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच सिसकती आत्मा की कहानी कहने का एक प्रयास है। इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि संवेदना जगाना है। इसमें न केवल मानसिक स्वास्थ्य के विविध चरणों और पहलुओं को समझाने का प्रयास किया गया है, बल्कि पुरुषों के मन में गहरे छिपे डर, शर्म, अपराधबोध और अव्यक्त भावनाओं को भी स्वर देने की कोशिश की गई है। इस यात्रा में हमने विभिन्न आयु वर्गों, सामाजिक पृष्ठभूमियों और जीवन स्थितियों से आए पुरुषों की कहानियाँ साझा की हैं। ये सभी कहानियाँ वास्तविक अनुभवों पर आधारित हैं, लेकिन पाठकों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए व्यक्तियों के नाम और कुछ पहचान योग्य विवरणों में परिवर्तन किया गया है। इन परिवर्तनों के बावजूद, उनकी भावनाओं की सच्चाई, संघर्ष की तीव्रता और संवेदनाओं की प्रामाणिकता यथावत बनी रहती है।
Product Details
Shipping Details
About the Author
Customer Reviews
(0)No reviews yet for this product.

