
अनुसंधान के मूल तत्व: सामाजिक विज्ञान में विधि और दृष्टिकोण
by डॉ. अरुणेश प्रताप सिंह, सौम्या पांडे
No reviews yet
₹590.00
Order now for delivery in 6 to 7 days
1
Premium Quality
Fast Shipping
Best Price
Description
यह पुस्तक सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान की जटिलताओं और विविधताओं को समझाने के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है। पुस्तक नई शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखकर प्रबंधनीय बनाई गई है, विशेष रूप से उन अनुसंधानकर्ताओं और छात्रों के लिए लिखी गई है, जो सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में गहरी रुचि रखते हैं और इस क्षेत्र में अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं को समझना चाहते हैं। इसमें अनुसंधान की विधियों और दृष्टिकोणों का विस्तृत और सटीक विवरण दिया गया है, जिनका उपयोग समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और अन्य सामाजिक विज्ञानों में किया जाता है।
\n
\nपुस्तक में अनुसंधान के विभिन्न प्रकारों जैसे गुणात्मक और मात्रात्मक अनुसंधान की पद्धतियों का स्पष्ट वर्णन किया गया है, साथ ही इन पद्धतियों के लाभ, सीमाएँ और उपयोग के तरीके पर चर्चा की गई है। इसमें अनुसंधान प्रक्रिया की शुरुआत से लेकर उसके निष्कर्ष तक के प्रत्येक चरण को विस्तार से समझाया गया है, जिसमें शोध प्रारूप, आंकड़ा संग्रहण, आंकड़ा का विश्लेषण और व्याख्या तथा निष्कर्षों की प्रस्तुति शामिल हैं।
\n
\nयह पुस्तक अनुसंधान में नैतिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को भी उजागर करती है, जो किसी भी शोधकार्य की सफलता और वैज्ञानिकता के लिए आवश्यक हैं। सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान के तरीकों और दृष्टिकोणों की उचित समझ के बिना, समाज के विभिन्न पहलुओं को ठीक से नहीं समझा जा सकता है और यह पुस्तक उस ज्ञान को सरल और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। पुस्तक के अंत में भारत के प्रमुख शोध और सर्वेक्षण संस्थानों के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रदान किया गया है जिससे शोधार्थी इन संस्थानों के बारे जानकारी प्राप्त कर करके इनका लाभ ले सके।
Product Details
No. Of Pages:320
ISBN Number:978-81-982845-1-8
Shipping Details
Weight: 0.35 kg
Length: 23.00 cm
Width: 15.00 cm
Height: 2.50 cm
About the Author
Customer Reviews
(0)No reviews yet for this product.

