
अकादमिक शोध भाग 2 : शोध दैनन्दिनी - रिसर्च डायरी (ACADEMIC RESEARCH PART 2 : Research Diary) | AGPH Books
by डॉ. मेघा पाण्डेय (Dr. Megha Pandey)
Order now for delivery in 6 to 7 days
Premium Quality
Fast Shipping
Best Price
Description
Book Title: अकादमिक शोध भाग 2 : शोध दैनन्दिनी - रिसर्च डायरी (ACADEMIC RESEARCH PART 2 : Research Diary)
दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) किसी भी कार्य को स्पष्ट, बोधगम्य, व्यवस्थित एवं प्रमाणिक स्वरूप प्रदान करता है, जिससे कार्य-प्रबंधन सरल होता है तथा कार्य-दक्षता एवं प्रभावशीलता में वृद्धि होती है। शोध-अध्ययन सामान्य रूप से 3 से 5 वर्षों तक किया जाने वाला एक दीर्घकालीन, जटिल, कठिन एवं चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे व्यवस्थित, नियमित एवं चरणबद्ध रूप से लिखकर तथा उचित रूप से नियोजित किया जाना आवश्यक है। शोध कार्य के दौरान किए गए प्रत्येक प्रयास, गतिविधि, अनुभव, अवलोकन, निर्णय एवं प्राप्त निष्कर्ष का व्यवस्थित रिकॉर्ड भविष्य के शोध कार्य के लिए अत्यंत उपयोगी होता है।
एक निश्चित एवं व्यवस्थित प्रारूप में शोध कार्य के दस्तावेजीकरण के उद्देश्य से ही इस शोध दैनन्दिनी का निर्माण किया गया है। यह शोधार्थियों के लिए एक उपयोगी एवं नवाचारपरक प्रयास है। यह दैनन्दिनी द्विभाषीय (हिन्दी एवं English) रूप में तैयार की गई है, जिससे विभिन्न पृष्ठभूमि के शोधार्थी इसका सरलता से उपयोग कर सकें। इसमें शोध प्रक्रिया के प्रत्येक चरण तथा प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्य को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के लिए आवश्यक प्रारूप एवं मार्गदर्शक बिंदु दिए गए हैं।
इस दैनन्दिनी का उपयोग करके शोधार्थी अपने शोध-अध्ययन की सभी गतिविधियों का सही नियोजन, नियमित दस्तावेजीकरण, सटीक विश्लेषण एवं तार्किक निर्णय-निर्धारण कर सकते हैं। यह शोधार्थी को अपने कार्य की प्रगति पर निरंतर दृष्टि बनाए रखने तथा शोध प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं, उपलब्धियों और सुधार की संभावनाओं को पहचानने में भी सहायता प्रदान करती है। साथ ही, व्यवस्थित रूप से संकलित रिकॉर्ड के आधार पर शोधार्थी स्वयं का तथा अपने शोध-विषय का SWOT विश्लेषण भी कर सकते हैं, जिसका उपयोगी प्रारूप इस दैनन्दिनी में उपलब्ध कराया गया है।
इस प्रकार, यह शोध दैनन्दिनी शोध कार्य को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी, अनुशासित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने में सहायक एक व्यावहारिक दस्तावेजीकरण उपकरण के रूप में उपयोगी है।
About The Publisher:
AGPH Books is a professional self-book publishing house based in Central India, specializing in academic, professional, fiction, and non-fiction books in print, digital, and audio formats. The publishing house produces textbooks, research and reference works, biographies, self-help titles, children's books, literary fiction, poetry, and general interest publications. With a transparent publishing process and strong digital distribution, AGPH Books ensures global availability through Google Books, Amazon, Flipkart, and its official website store, supporting authors and institutions in reaching a wide and diverse readership.
Product Details
Shipping Details
About the Author
डॉ. मेघा पाण्डेय , सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में ‘लोक प्रशासन’ विषय की शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं | उच्च शिक्षा विभाग में 20 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव, शोध परक अध्ययन – अध्यापन एवं विभिन्न अकादमिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ – साथ “रेकी मास्टर – काउन्सलर” के रूप में भी गैर – लाभकारी सेवाएँ दे रहीं हैं | आध्यात्मिक अध्ययन में रूचि रखने के साथ – साथ अकादमिक विषय पर लेखन – कार्य में भी सक्रिय हैं | लेखिका की अभी तक 1 पुस्तक , 9 शोध पत्र, 3 बुक – चैप्टर , 6 सेल्फ लर्निंग मटेरियल, 2 न्यूज़ मेग्ज़िन आर्टिकल , 5 वर्कशॉप modules प्रकाशित हो चुकें हैं | अध्ययन – अध्यापन को समर्पित , लेखिका का मुख्य उद्देश्य रहता है कि अधिकतम विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सरल तरीके से विषय को समझाया जाये और उनकी अध्ययन के प्रति रूचि विकसित की जाए| प्रस्तुत पुस्तक भी इसी लक्ष्य के साथ लिखी गई है ; राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पश्चात् , वर्ष 2021 से ‘शोध प्रविधि’ कोर्स (प्रश्न – पत्र) स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है | पिछले 5 वर्षों से इस कोर्स का अध्यापन करते हुए शिक्षिका ने अनुभव किया है कि विद्यार्थियों को ‘शोध प्रविधि’ कोर्स , उसकी भाषा और अवधारणाएँ क्लिष्ट और कठिन लगती हैं | यही स्थिति पीएच. डी. शोधार्थियों की भी देखी जाती है | कई विद्यार्थियों ने लेखिका से निवेदन किया था कि उनके कक्षा – व्याख्यान और उसमें समझाने के लिए बनाये गए चित्रों को पुस्तक रूप में लाया जाए | इसलिए लेखिका द्वारा ‘अकादमिक शोध’ शीर्षक के साथ दो पुस्तकों को तैयार किया गया है ; पहला भाग (अकादमिक शोध : अवधारणाएँ, प्रक्रिया एवं प्रविधि) शोध – अध्ययन के लिए विधार्थी और शोधार्थी को मानसिक रूप से तैयार करता है और दूसरा भाग (अकादमिक शोध : शोध - दैनन्दिनी), शोधार्थियों को उनके ‘शोध – प्रबन्धन” के लिए शोध – दैनन्दिनी (रिसर्च डायरी) उपलब्ध करवाता है | दोनों पुस्तकें , न केवल विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अपितु शिक्षकों के लिए भी ‘मार्गदर्शिका’ के रूप में लाभकारी होगी, ऐसा विश्वास है | लेखिका के ‘अभिसंचन’ (Abhisinchan) नाम से youtube चैनल , Instagram account और Facebook account पर भी व्याख्यान और अन्य महत्वपूर्ण शिक्षा सम्बन्धी जानकारियाँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं |
Customer Reviews
(0)No reviews yet for this product.

